Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दुद्धी क्षेत्र में डाउन एक्सप्रेस के लोको पायलट ने दी सूचना, आरपीएफ व स्वास्थ्य विभाग की तत्परता

सोनभद्र(दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महुअरिया स्टेशन और टेढ़ा गांव के बीच रेलवे ट्रैक पोल संख्या 72/32 के पास शनिवार एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक की पहचान सोनू (20) पुत्र संजय, निवासी जोगीडीह (हाथीनाला) के रूप में हुई है। सुबह करीब 5:00 बजे डाउन ट्रेन 08612 एक्सप्रेस के लोको पायलट की नजर घायल युवक पर पड़ी, जिसके बाद महुअरिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी गई। सूचना पर आरपीएफ के संजय कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से डायल 112 व 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया।

एम्बुलेंस से युवक को करीब 5:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डायल 112 पुलिस ने युवक के आधार कार्ड और मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार युवक काम के लिए निकला था, आशंका है कि किसी कारणवश वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।





Top