Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पिपरी क्षेत्र के वन देवी मंदिर के पास घटना, चालक घायल, यातायात प्रभावित

सोनभद्र(पिपरी)। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वन देवी मंदिर के पास तेज रफ्तार राखड़ लदी ट्रक पहले से सड़क किनारे पलटी हुई ट्रक से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बगल से गुजर रहा एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बाधित हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू कराया गया। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।





Top