शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। थाना घोरावल क्षेत्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2026 से जुड़े अपहरण प्रकरण में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण के अनुसार 7 फरवरी को थाना घोरावल में धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत ग्राम बीरकलां निवासी 19 वर्षीय शिवम पुत्र स्वर्गीय रामचन्दर कोल के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया था। अपहृता की सुरक्षित बरामदगी और अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
इन्हीं निर्देशों के क्रम में रविवार को थाना घोरावल पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहृता को सुरक्षित बरामद किया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।