Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• कक्षा 8 के विद्यार्थियों की विदाई और संकुल संगोष्ठी का आयोजन, बड़ी संख्या में अभिभावक रहे मौजूद

घोरावल(सोनभद्र)। कंपोजिट विद्यालय खरुआव में सत्रांत के अवसर पर शैक्षिक वार्षिकोत्सव, कक्षा 8 के विद्यार्थियों की विदाई और संकुल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अध्यक्ष कमलेश (एसएमसी अध्यक्ष) रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मयंक दुबे (एआरपी) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय मिश्र (ब्लॉक अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ) और विशेष अतिथि देवराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।


Blog single photo


• छात्राओं ने संभाला कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम में प्रमोद, संतोष शुक्ल, नन्द कुमार शुक्ल (प्रधानाध्यापक), उदय नाथ, लवकुश कुमार शुक्ल, संध्या सिंह, सोनम आर्या, सुनैना, आभा और पार्वती देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 7 की छात्राएं संध्या और आंचल ने किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और उनके उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।




Top