Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• घर के पास खेलते समय संतुलन बिगड़ने से हादसा, परिवार में मचा कोहराम

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम आयुष कुमार की बाउली में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर से कुछ दूरी पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पास की बाउली में गिर गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और उसे बाहर निकालते, तब तक गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

• पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। बच्चे के चाचा भोलेनाथ ने थाना बीजपुर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एनटीपीसी रिहंद धनवंतरी चिकित्सालय के शवगृह में रखवाया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।





Top