Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• बच्चों के अधिकारों को लेकर गांव में गूंजा संदेश, जागरूकता अभियान ने पकड़ी रफ्तार

घोरावल(सोनभद्र)। जनपद के घोरावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुवास के राजस्व ग्राम सपीनिया में चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजा आभूषण ब्रह्म शाह ने की, जिसमें बच्चों के अधिकार, शिक्षा और संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान ग्रामीणों को बच्चों के हितों के प्रति जागरूक किया गया और आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया।

• ग्रामीणों की भागीदारी से जागरूकता को मिली मजबूती

बैठक में दिनेश कुमार, अभिषेक कुमार, अखिलेश राजभर, जवाला प्रसाद, सिताराम, तेजबली सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जागरूकता बढ़ाने और समाज में सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।


Blog single photo





Top