Breaking News
पिता का मोबाइल लेने जा रहे बालक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     आकाशीय बिजली से 15 ट्रांसफॉर्मर जले-खराब, कई गांवों में बिजली संकट     |     जमीन विवाद में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• त्वरित एक्शन में घोरावल पुलिस की बड़ी सफलता, गंभीर धाराओं में दर्ज था मामला

घोरावल(सोनभद्र)। थाना घोरावल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को तेजी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 17/2026 के तहत धारा 137(2), 64(2) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट में अंकित कुमार पुत्र राजेश बिन्द निवासी ककरहवा महुअरिया, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मीरजापुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

• मुखबिर की सूचना पर दबिश, सीधे कोर्ट भेजा गया आरोपी

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया, जिसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी में उ0नि0 त्रिभुवन राय व का0 सुरेन्द्र प्रजापति की अहम भूमिका रही।





Top