Breaking News
पिता का मोबाइल लेने जा रहे बालक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     आकाशीय बिजली से 15 ट्रांसफॉर्मर जले-खराब, कई गांवों में बिजली संकट     |     जमीन विवाद में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने किया चालान

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा के पोथी पाथर टोला में जमीन विवाद को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक ही भूमि पर दोनों पक्ष कब्जे का दावा कर रहे थे। समझाने के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ, जिसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

• समझाने के बाद भी नहीं माने दोनों पक्ष, न्यायालय भेजे गए आरोपित

पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष के संत कुमार जायसवाल तथा द्वितीय पक्ष के श्याम लाल, सोनू कुमार एवं एक अन्य निवासी जरहा, पोथी पाथर के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर उन्हें दुद्धी न्यायालय रवाना किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।





Top