Breaking News
रिटायर्ड कर्मचारी को मिला न्याय, बीमा कंपनी से दिलाए 1.55 लाख रुपये     |     12 साल पुराने मारपीट के मामले में दो दोषियों को 5-5 साल की कैद     |     पंचायत महोत्सव में ग्राम स्वावलंबन से प्रदूषण पीड़ितों के मुआवजे तक पर मंथन     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे पिता-पुत्र हादसे का शिकार, पांच लोग दुर्घटना में शामिल

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र में बभनी-रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबा के पास सोमवार की रात दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में संवरा गांव निवासी 65 वर्षीय विंध्याचल की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे सुरेंद्र (36) समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, विंध्याचल अपने बेटे सुरेंद्र के साथ बभनी में दुर्गा पूजा देखकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नधिरा गांव निवासी दीनानाथ (19), शिवचरन (18) और लालचंद (23) दूसरी मोटरसाइकिल से बभनी की ओर जा रहे थे। राजपूत ढाबा के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई।

• पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक कविंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल विंध्याचल की मौत हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






Top