सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद पर होने वाले प्रमोशन में 50 प्रतिशत सीटों पर अपना हक मांगते हुए 29334 गणित/विज्ञान भर्ती के शिक्षकों ने शुक्रवार को डायट राबर्ट्सगंज और बीएसए कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उनकी भर्ती नियमावली में प्रमोशन के दौरान 50 प्रतिशत सीट सीधी भर्ती के शिक्षकों को देने का स्पष्ट प्रावधान है, लेकिन बीएसए कार्यालय की ओर से जारी वरिष्ठता सूची में 29334 गणित/विज्ञान भर्ती के शिक्षकों को शामिल नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है।
रघुराज सिंह संवाददाता






