Breaking News
खबरें पढ़ें
अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई || प्रमोशन में 50% सीट की मांग: 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन || अडाणी फाउंडेशन ने तेलगुड़वा गांव में लगाया वृहद चिकित्सा जांच शिविर, 430 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण || नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र से बिछाता था जाल || सोनभद्र में 29 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || सोनभद्र में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस की चोट: 25 किलो गांजा और हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार || निवर्तमान बीईओ को दी भावभीनी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत || हाईवे पर दो हाइवा में भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक; पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू || बाल विवाह की सूचना पर आधी रात सक्रिय हुई चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस के सहयोग से रुकवाया विवाह || भीम सेना ने भव्यता के साथ मनाया विशाल राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह
Friday 27th November 2026 05:01:00 PM

निवर्तमान बीईओ को दी भावभीनी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• शिक्षकों ने पूर्व बीईओ के कार्यकाल को सराहा, नए अधिकारी के साथ बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने का लिया संकल्प

करमा(सोनभद्र)। शासन के निर्देश पर जनपद के सभी आठ खंड शिक्षा अधिकारियों का गैर जनपदों में स्थानांतरण होने के बाद शिक्षा विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में करमा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह का स्थानांतरण मिर्जापुर जनपद में हो गया, जबकि उनके स्थान पर पंकज कुमार ने नए खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर करमा ब्लॉक के शिक्षकों की ओर से विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने पूर्व बीईओ बृजेश कुमार सिंह के कार्यकाल के दौरान किए गए बेहतर कार्यों और उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। वहीं नवागत बीईओ पंकज कुमार का स्वागत कर उनके साथ मिलकर शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

• शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रविभूषण सिंह, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र पति तिवारी, एआरपी राजकुमार मौर्य, दिनेश कुमार सिंह, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, नवीन रॉय सहित शिक्षक महेंद्र दूबे, हिफाजत हुसैन (सेवानिवृत्त), प्रदीप सिंह, भगवानी देवी, किरन, सुशील कुमार, सीमा, अनुपमा, कमलेश, गुंजा, पूनम, ज्ञान देवी, भोलानाथ, आनंद पटेल, अरुण सिंह, आशीष निरंजन, सूर्यप्रकाश, देवेंद्र और अभिषेक सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।





Top