Breaking News
खबरें पढ़ें
हाईवे पर दो हाइवा में भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक; पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू || बाल विवाह की सूचना पर आधी रात सक्रिय हुई चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस के सहयोग से रुकवाया विवाह || भीम सेना ने भव्यता के साथ मनाया विशाल राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह || नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया घायल चालक, बायां पैर टूटा; ट्रामा सेंटर रेफर

चोपन(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन थाना क्षेत्र के बेरियर के पास दो हाइवा वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहा खाली हाइवा आगे चल रहे हाइवा में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से टकराए हाइवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक विजय यादव (50) केबिन के अंदर फंस गया। हादसे में चालक का बायां पैर टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

• कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया चालक

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रॉबर्ट्सगंज रेफर कर दिया गया। वहीं, आगे चल रहा हाइवा प्लास्टिक से ढका हुआ था। हादसे के बाद उसका चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Top