Breaking News
खबरें पढ़ें
हाईवे पर दो हाइवा में भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक; पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू || बाल विवाह की सूचना पर आधी रात सक्रिय हुई चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस के सहयोग से रुकवाया विवाह || भीम सेना ने भव्यता के साथ मनाया विशाल राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह || नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• CWC के आदेश पर बालिका को बाल गृह में कराया गया आवासित, परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पन्नूगंज(सोनभद्र)। जनपद में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता के बीच 26 नवंबर 2026 की रात्रि चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से एक बालिका का बाल विवाह रुकवा दिया गया। थाना पन्नूगंज पुलिस के सहयोग से चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित बाल विवाह को रुकवाते हुए बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया। बाद में बालिका को बाल कल्याण समिति (CWC), सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां समिति के आदेशानुसार उसे सुरक्षित देखरेख एवं संरक्षण के लिए बाल गृह में आवासित कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नेवारी चैनपुरवा, थाना पन्नूगंज क्षेत्र की एक बालिका के बाल विवाह की सूचना 26 नवंबर की रात्रि चाइल्ड हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सक्रिय करते हुए थाना पन्नूगंज पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के सहयोग से टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक हस्तक्षेप करते हुए बाल विवाह रुकवाने की कार्रवाई की।


परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने आमजन से अपील की कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सभी लोग आगे आएं। कहीं भी बाल विवाह होने अथवा उसकी तैयारी की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर बच्चों के अधिकारों एवं उनके भविष्य की रक्षा की जा सके। उन्होंने संदेश दिया कि बेटियों का बचपन बचाएं और बाल विवाह पर रोक लगाएं, क्योंकि शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान हर बालिका का अधिकार है। चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं अधिकारों के लिए सदैव तत्पर है।

इस दौरान परिजनों को बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के कानूनी प्रावधानों एवं बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा भविष्य प्रभावित होता है। बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करना परिवार एवं समाज की जिम्मेदारी है। बालिका की सुरक्षा एवं सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा उसे बाल कल्याण समिति (CWC), सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेशानुसार बालिका को सुरक्षित देखरेख एवं संरक्षण के लिए बाल गृह में आवासित कराया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी श्री चर्चित गौर के संरक्षण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में की गई। इसमें चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, सुपरवाइजर सुधा गिरी तथा टीम सदस्य धर्मवीर सिंह एवं बजरंग सिंह की सक्रिय भूमिका रही। इस पूरी कार्रवाई में थाना पन्नूगंज पुलिस का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।





Top