Breaking News
खबरें पढ़ें
अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई || प्रमोशन में 50% सीट की मांग: 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन || अडाणी फाउंडेशन ने तेलगुड़वा गांव में लगाया वृहद चिकित्सा जांच शिविर, 430 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण || नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र से बिछाता था जाल || सोनभद्र में 29 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || सोनभद्र में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस की चोट: 25 किलो गांजा और हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार || निवर्तमान बीईओ को दी भावभीनी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत || हाईवे पर दो हाइवा में भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक; पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू || बाल विवाह की सूचना पर आधी रात सक्रिय हुई चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस के सहयोग से रुकवाया विवाह || भीम सेना ने भव्यता के साथ मनाया विशाल राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• महिला, नेत्र, हड्डी एवं सामान्य रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच, मरीजों को वितरित की गईं निःशुल्क दवाएं

चोपन(सोनभद्र)। अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अडाणी फाउंडेशन की ओर से कोटा पंचायत के तेलगुड़वा गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला रोग, सामान्य चिकित्सा, नेत्र रोग एवं हड्डी रोग से संबंधित कुल 430 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया।

• ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है अडाणी फाउंडेशन

इस अवसर पर अडाणी फाउंडेशन के साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास, जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। शिविर में अडाणी फाउंडेशन के कम्युनिटी वॉलंटियर सत्यम कुमार, चिकित्सक डॉ. अरुण चौबे, डॉ. एकता, डॉ. समझ सौरव, डॉ. तान्या, बसंत, सुरेश यादव, वीरेंद्र राव सहित गांव की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





Top