Breaking News
खबरें पढ़ें
अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई || प्रमोशन में 50% सीट की मांग: 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन || अडाणी फाउंडेशन ने तेलगुड़वा गांव में लगाया वृहद चिकित्सा जांच शिविर, 430 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण || नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र से बिछाता था जाल || सोनभद्र में 29 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || सोनभद्र में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस की चोट: 25 किलो गांजा और हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार || निवर्तमान बीईओ को दी भावभीनी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत || हाईवे पर दो हाइवा में भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक; पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू || बाल विवाह की सूचना पर आधी रात सक्रिय हुई चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस के सहयोग से रुकवाया विवाह || भीम सेना ने भव्यता के साथ मनाया विशाल राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह
Friday 27th November 2026 05:12:00 PM

सोनभद्र में 29 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर

Blog single photo
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• हिन्डाल्को, टाटा मोटर्स, एमआरएफ टायर, ब्लिंकिट और फ्लिपकार्ट समेत कई नामी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

सोनभद्र। जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 नवंबर 2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से यह मेला सुबह 10 बजे से विधानसभा राबर्ट्सगंज के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोन के परिसर में लगेगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इंडिया), एमआरएफ टायर, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष बैंक, ब्लिंकिट और फ्लिपकार्ट सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

• लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से होगा अभ्यर्थियों का चयन

रोजगार मेले में विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन संबंधित कंपनियों द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने आवश्यक शैक्षिक अभिलेखों के साथ पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूरी तरह निःशुल्क है तथा इसमें शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।





Top