Breaking News
खबरें पढ़ें
अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई || प्रमोशन में 50% सीट की मांग: 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन || अडाणी फाउंडेशन ने तेलगुड़वा गांव में लगाया वृहद चिकित्सा जांच शिविर, 430 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण || नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र से बिछाता था जाल || सोनभद्र में 29 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || सोनभद्र में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस की चोट: 25 किलो गांजा और हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार || निवर्तमान बीईओ को दी भावभीनी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत || हाईवे पर दो हाइवा में भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक; पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू || बाल विवाह की सूचना पर आधी रात सक्रिय हुई चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस के सहयोग से रुकवाया विवाह || भीम सेना ने भव्यता के साथ मनाया विशाल राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह
Friday 27th November 2026 08:04:00 PM

अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर अंजानी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे लगा विद्युत पोल टूटकर धराशाई हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारियों ने संबंधित मार्ग की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बिजली काटे जाने से करंट की चपेट में आने से बड़ा हादसा टल गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

• सड़क पर बने गड्ढों से बचने के प्रयास में हुआ हादसा, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग

ग्रामीणों के अनुसार सुखदेव यादव के घर के सामने सड़क और पुलिया की स्थिति बेहद खराब है तथा वहां बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। पोल टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। विभागीय कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पोल बदलकर आपूर्ति बहाल कराई। इस संबंध में एसडीओ मोरपुर ने बताया कि टूटा हुआ पोल बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है। ग्रामीणों ने सड़क और पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।


Blog single photo





Top