अजीत पाण्डेय संवाददाता
बभनी(सोनभद्र)। बभनी विकासखंड के न्याय पंचायत बरवाटोला में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें न्याय पंचायत क्षेत्र के कुल 34 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। संकुल शिक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में दो उच्च प्राथमिक विद्यालय, नौ कंपोजिट विद्यालय और 23 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना, अनुशासन और खेल प्रतिभा का विकास करना है।
• कबड्डी, खो-खो और दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, व्यायाम और पीटी सहित विभिन्न खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें बरवाटोला न्याय पंचायत के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी बभनी सुनील कुमार के दिशा-निर्देशन में किया जाएगा। इसकी जानकारी संकुल शिक्षक संदीप कुमार सिंह ने दी।