Breaking News
रिटायर्ड कर्मचारी को मिला न्याय, बीमा कंपनी से दिलाए 1.55 लाख रुपये     |     12 साल पुराने मारपीट के मामले में दो दोषियों को 5-5 साल की कैद     |     पंचायत महोत्सव में ग्राम स्वावलंबन से प्रदूषण पीड़ितों के मुआवजे तक पर मंथन     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• बाइक में टक्कर मारकर जबरन कार में बैठाया, चोपन की ओर ले जाते समय भी की गई मारपीट

ओबरा(सोनभद्र)। TVS एजेंसी बंद कर बाइक से घर लौट रहे एजेंसी मालिक रोहित कुमार के साथ मारपीट और कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना 12 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि रोहित कुमार बाइक से घर जा रहे थे, तभी पीछे से आई ब्रेजा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उनके गिरते ही कार सवार लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया और चोपन की ओर ले जाने लगे। इस दौरान कार के भीतर भी उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। किसी तरह कार सवारों के चंगुल से छूटने के बाद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

• पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुराना विवाद आया सामने

मामले में क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुराना विवाद सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक की जांच में लूट या छिनैती की बात सामने नहीं आई है और न ही किसी सामान की लूट की पुष्टि हुई है। पुलिस मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।





Top