Breaking News
रिटायर्ड कर्मचारी को मिला न्याय, बीमा कंपनी से दिलाए 1.55 लाख रुपये     |     12 साल पुराने मारपीट के मामले में दो दोषियों को 5-5 साल की कैद     |     पंचायत महोत्सव में ग्राम स्वावलंबन से प्रदूषण पीड़ितों के मुआवजे तक पर मंथन     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• घर से कुछ दूरी पर नाले के किनारे महुआ के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 63 वर्षीय बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर नाले के किनारे महुआ के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी शिव भजन पुत्र गोपाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

• पड़ोसी से कहासुनी के बाद से परेशान थे बुजुर्ग

परिजनों के मुताबिक, शिव भजन रात में किसी बात को लेकर परेशान थे। उनकी कोई संतान नहीं थी और भाई की बहू सहित परिवार के अन्य सदस्य उनकी देखभाल करते थे। मृतक के भाई की बहू सीता कुंवर ने बताया कि रात में शिव भजन की पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उन्होंने शिव भजन को खाना दिया और खुद सोने चली गईं। मंगलवार सुबह उठने पर शिव भजन कमरे में नहीं मिले। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर नाले के किनारे महुआ के पेड़ से उनका शव लटका मिला। सूचना पर उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।





Top