Breaking News
सोनभद्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 पुलिसकर्मियों के तत्काल प्रभाव से तबादले     |     रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• समाज हित में कई दशकों तक सक्रिय रहे, क्षेत्र में शोक की लहर

बीजपुर(सोनभद्र)। भारतीय पनिका उत्थान समिति के प्रांतीय वरिष्ठ कार्यकर्ता केदार नाथ पनिका का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और पनिका समाज में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि वे कई दशकों से समाज हित के कार्यों में सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट करने के लिए निरंतर प्रयासरत थे।

• प्रदेश अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने जताया गहरा शोक

भारतीय पनिका उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम पनिका ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि एक दिन पहले ही वे उनके साथ ग्राम पंचायत किरबिल के कार्यक्रम में मौजूद थे और अगले ही दिन उनके निधन की खबर ने उन्हें स्तब्ध कर दिया। उन्होंने इसे पनिका समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं समिति के संरक्षक तुलसी राम पनिका, जिलाध्यक्ष कृपाशंकर पनिका सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि केदार नाथ पनिका का समाज को संगठित करने में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।





Top