Breaking News
पिता का मोबाइल लेने जा रहे बालक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     आकाशीय बिजली से 15 ट्रांसफॉर्मर जले-खराब, कई गांवों में बिजली संकट     |     जमीन विवाद में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• गेट का ताला तोड़कर वारदात, पुलिस जांच में जुटी

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बभनी-रेणुकूट मार्ग स्थित राजपूत ढाबा पर खड़ी एक ट्रक से अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। घटना 13 जुलाई की रात की बताई जा रही है। ट्रक चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक गिरेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी ट्रक (CG15DD-6494) ढाबे पर खड़ी कर घर चले गए थे। अगले दिन लौटने पर ट्रक का गेट टूटा मिला और दो बैटरियों में से एक गायब थी।

• ढाबा मालिक ने घटना की जानकारी से किया इनकार

शिकायतकर्ता के अनुसार वह अक्सर इसी ढाबे पर अपना वाहन खड़ा करते थे और इससे पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात चोरों ने ट्रक के दरवाजे की खिड़की की जाली तोड़कर ताला खोला और बैटरी चोरी कर ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Blog single photo

.




Top