Breaking News
पिता का मोबाइल लेने जा रहे बालक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     आकाशीय बिजली से 15 ट्रांसफॉर्मर जले-खराब, कई गांवों में बिजली संकट     |     जमीन विवाद में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• 44 अखाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा, हजारों की भीड़ में गूंजे जय श्रीराम के नारे

दुद्धी(सोनभद्र)। श्रीराम नवमी के अवसर पर दुद्धी में भव्य आयोजन के बीच शौर्य और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। संकट मोचन तिराहे पर 44 क्षेत्रीय अखाड़ों के साथ भगवान श्रीराम और मां काली की झांकियों के बीच विशाल जनसैलाब उमड़ा। खास बात यह रही कि कई अखाड़ों की युवतियों ने लाठी के साथ हैरतअंगेज शौर्य प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया, जो 21वीं सदी में बढ़ती नारी शक्ति की झलक बनकर सामने आया। कार्यक्रम में हरिराम चेरो, देवनारायण जायसवाल, कमलेश मोहन, डॉ लव कुश प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जहां अखाड़ा अध्यक्षों को अंगवस्त्र और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।


Blog single photo


• बाइक और स्कूटी रैली में दिखा जोश, झांकियों ने बढ़ाई आस्था की चमक

कार्यक्रम के दौरान युवाओं और महिलाओं ने बाइक व स्कूटी रैली निकालकर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से माहौल को गूंजा दिया। डीजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच कई घंटे तक शौर्य प्रदर्शन चलता रहा। भगवान श्रीराम और मां काली की मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और देर रात तक परिक्रमा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में पंकज जायसवाल, दीपक शाह, कन्हैयालाल अग्रहरी, सुरेंद्र कुमार, धीरेंद्र सिंह, रामलोचन तिवारी, रामपाल जौहरी समेत कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई




Top