Breaking News
पिता का मोबाइल लेने जा रहे बालक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     आकाशीय बिजली से 15 ट्रांसफॉर्मर जले-खराब, कई गांवों में बिजली संकट     |     जमीन विवाद में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, न्याय के लिए एकजुट हुए लोग

बीजपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास प्रथम, डोडहर पुनर्वास द्वितीय और सिरसोती पुनर्वास तृतीय में बसाए गए विस्थापित परिवारों द्वारा कंपनी की नीतियों के विरोध में दुदहिया माता मंदिर प्रांगण में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता, के पी पाल समेत शिवधारी गुप्ता, श्री राम यादव, सुदर्शन पाल, गोविंद गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, भोला वर्मा, कमलेश गुप्ता, शिशु जायसवाल, रामप्रवेश गुप्ता, उपेन्द्र प्रताप सिंह, अवध नारायन पाण्डेय, देवदास यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक में आरोप लगाया गया कि रिहंद परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के बाद भी विस्थापित परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

• न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी, आंदोलन तेज करने का ऐलान

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत विद्युत आपूर्ति को यूपीपीसीएल को स्थानांतरित किए जाने के बाद हालात और जटिल हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में हुए अनुबंध के बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जो विस्थापितों के हितों के खिलाफ है। सभी ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को लेकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने और हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया, साथ ही आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करने की रणनीति भी बनाई गई।





Top