Breaking News
पिता का मोबाइल लेने जा रहे बालक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     आकाशीय बिजली से 15 ट्रांसफॉर्मर जले-खराब, कई गांवों में बिजली संकट     |     जमीन विवाद में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• दांपत्य निभाने में विफलता का आरोप, पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का भी दावा

रायपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति उससे दूरी बनाकर रहने लगा और उस पर अपने एक मित्र से संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर पति समेत ससुराल के अन्य लोगों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि उसके पति ने पहली शादी छिपाकर उससे विवाह किया था।

• ससुराल पक्ष पर अनैतिक संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप

पीड़िता के अनुसार 16 अप्रैल 2025 को उसकी शादी राबटर्सगंज क्षेत्र के विशाल से हुई थी, जिसमें उसके पिता ने 15 लाख नकद सहित अन्य सामान दिए थे। शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर स्थिति बदल गई और उस पर कथित रूप से अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। इंकार करने पर सास, ससुर, जेठ और जेठानी द्वारा धमकियां देने का आरोप लगाया गया है। अविनाश सिंह के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।





Top