Breaking News
रेलवे पटरी किनारे मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली, विद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण     |     रॉबर्ट्सगंज के जलभराव का होगा स्थायी समाधान, 23.62 करोड़ की परियोजना को मंजूरी     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

लखनऊ(उत्तरप्रदेश)। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इधर-उधर किया गया है, जिससे जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

• बहराइच-रामपुर के एसपी पीएसी भेजे गए, कई अधिकारियों की नई तैनाती

तबादले के तहत बहराइच और रामपुर के पुलिस अधीक्षकों को पीएसी में भेजा गया है, जबकि दीक्षा शर्मा का हमीरपुर से लखनऊ तबादला किया गया है। इसके अलावा कई अन्य आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इस निर्णय को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


Blog single photo

.




Top