Breaking News
माँ दुदहिया देवी मंदिर में पांच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पट अनावरण     |     71 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल     |     राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े तीन वरिष्ठ शिक्षक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• मवेशियों को घर लाते समय हुआ हादसा, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के मुडिसेमर ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मुन्नी देवी (32 वर्ष) पत्नी आशीष कुमार उर्फ भोला हलवाई की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मुन्नी देवी खेत से मवेशियों और बकरियों को लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में पसरा मातम

मृतका अपने पीछे दो पुत्रियां नैना कुमारी (5 वर्ष), नंदनी कुमारी (4 वर्ष) तथा दो पुत्र नीतीश कुमार (7 वर्ष) और अनिकेत कुमार (6 वर्ष) को छोड़ गई हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीण छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जता रहे हैं। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सुनील राय व वीर बहादुर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।





Top