Breaking News
माँ दुदहिया देवी मंदिर में पांच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पट अनावरण     |     71 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल     |     राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े तीन वरिष्ठ शिक्षक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने मंदिर के सुंदरीकरण और बाउंड्री वॉल निर्माण का दिया आश्वासन

बीजपुर(सोनभद्र)। माँ दुदहिया देवी मंदिर परिसर में स्थापित माँ दुर्गा, भगवान गणेश, माँ सरस्वती, भगवान कार्तिकेय एवं माँ लक्ष्मी की पांच प्रतिमाओं का पट अनावरण शनिवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर देवी-देवताओं के जयकारों से गूंज उठा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में म्योरपुर के ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक संदीप गुप्ता, रजमिलान ग्राम प्रधान बद्रीनाथ और समाजसेवी तपस महतो उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतिमाओं का पट अनावरण किया।

• मंदिर के विकास को लेकर मिला आश्वासन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मानसिंह गोंड़ ने मंदिर की धार्मिक महत्ता को देखते हुए इसके सुंदरीकरण और परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन से मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रेश सिंह, विहिप जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, आरएसएस के अनिल त्रिपाठी, गोपाल प्रसाद गुप्ता, रवि कुमार, संजय गुप्ता, सुनील तिवारी और तारक नाथ दुबे सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति के शिवधारी गुप्ता, परशुराम पाल, अध्यक्ष गौतम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, विहिप प्रखंड मंत्री प्रकाश चंद्र, कल्याण दास, रामधनी, राममिलन, कमलेश गुप्ता, देव कुमार यादव, शिव नारायण गुप्ता, शिशु जायसवाल, सोहन लाल, मुखदेव यादव, राम प्रवेश, विश्राम विश्वकर्मा एवं डॉ. देवकुमार का सराहनीय योगदान रहा।


Blog single photo

.




Top