घोरावल(सोनभद्र)। विधानसभा घोरावल के गल्ला मंडी स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र का विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली।
विधायक ने निर्देशित किया कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा सभी पात्र किसानों का धान नियमानुसार समय से खरीदा जाए।
• किसानों की समस्याओं के प्राथमिकता पर समाधान के निर्देश
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने धान खरीद व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसानों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के निर्देश दिए।
शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट






