Breaking News
खबरें पढ़ें
नवोदय प्रवेश परीक्षा में 408 परीक्षार्थी शामिल || दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला: प्रदीप कुमार बने घोरावल सीओ || घोरावल गल्ला मंडी के धान क्रय केंद्र का विधायक ने किया औचक निरीक्षण || विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन || बेमौसम बारिश और चक्रवाती हवाओं से फसलें बर्बाद, बीमा लाभ दिलाने की मांग || 500 से अधिक लाउडस्पीकर और पावर हॉर्न पर जला बुलडोजर || करोड़ों का बस स्टेशन बना सफेद हाथी, फ्लाईओवर के नीचे संचालित हो रहीं बसें || बाल विवाह रोकने को जागरूकता रथ रवाना || अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई || प्रमोशन में 50% सीट की मांग: 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
Saturday 28th November 2026 05:10:00 PM

500 से अधिक लाउडस्पीकर और पावर हॉर्न पर जला बुलडोजर

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• बुलडोजर से कुचलकर किए गए जब्त उपकरण, सीओ सिटी ने दी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी

सोनभद्र। वाहनों में तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर और पावर हॉर्न लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यातायात माह नवंबर के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में जब्त किए गए 500 से अधिक लाउडस्पीकर और पावर हॉर्न को स्वर्ण जयंती चौक पर बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिया गया। वाहनों में तेज आवाज में भोजपुरी गाने बजाने और प्रतिबंधित पावर हॉर्न के इस्तेमाल से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए पुलिस ने यह अभियान चलाया था।

• ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर आगे भी होगी कार्रवाई

जब्त किए गए उपकरणों को बुलडोजर से नष्ट कर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि यातायात नियमों की अनदेखी और अनावश्यक शोर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने और आमजन को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।





Top