Breaking News
खबरें पढ़ें
नवोदय प्रवेश परीक्षा में 408 परीक्षार्थी शामिल || दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला: प्रदीप कुमार बने घोरावल सीओ || घोरावल गल्ला मंडी के धान क्रय केंद्र का विधायक ने किया औचक निरीक्षण || विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन || बेमौसम बारिश और चक्रवाती हवाओं से फसलें बर्बाद, बीमा लाभ दिलाने की मांग || 500 से अधिक लाउडस्पीकर और पावर हॉर्न पर जला बुलडोजर || करोड़ों का बस स्टेशन बना सफेद हाथी, फ्लाईओवर के नीचे संचालित हो रहीं बसें || बाल विवाह रोकने को जागरूकता रथ रवाना || अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई || प्रमोशन में 50% सीट की मांग: 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
Saturday 28th November 2026 06:49:00 PM

विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Blog single photo
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• मकान का मूल्यांकन 1.89 लाख, ग्रामीणों ने 15 लाख की बताई लागत; निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग

बभनी(सोनभद्र)। विकासखंड बभनी क्षेत्र में निर्माणाधीन विंध्य एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण और मकानों के सर्वे में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रभावित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पोखरा गांव निवासी देव कुमार ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि उनका मकान एक्सप्रेसवे के सेंटर में आ रहा है, लेकिन सर्वे के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल और पीडब्ल्यूडी के जेई ने मकान का सही मूल्यांकन नहीं किया। उन्होंने बताया कि उनके मकान का मूल्यांकन करीब 1,89,720 रुपये किया गया है, जबकि बाउंड्री, पक्की दीवारों, कच्चे निर्माण और अन्य कार्यों को जोड़ने पर निर्माण लागत करीब 15 लाख रुपये है। उनका आरोप है कि मकान की वास्तविक स्थिति के अनुसार मुआवजे का आकलन नहीं किया गया है।

• सामूहिक शिकायत भेजकर दोबारा सर्वे कराने की मांग

वहीं सत्यनारायण, श्याम सुंदर, उदय नारायण, ईश्वर प्रसाद, चंद्र देव, जय सिंह गोंड़, रहमान खान और नसरुल्ला समेत अन्य प्रभावित ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को सामूहिक शिकायत भेजकर सर्वे में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई मकानों के निर्माण क्षेत्रफल और वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज कर मूल्यांकन किया गया है, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों ने अधिग्रहित जमीन और मकानों का निष्पक्ष तरीके से दोबारा सर्वे कराने, वास्तविक मूल्यांकन के आधार पर उचित मुआवजा देने तथा अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।






Top