Breaking News
खबरें पढ़ें
नवोदय प्रवेश परीक्षा में 408 परीक्षार्थी शामिल || दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला: प्रदीप कुमार बने घोरावल सीओ || घोरावल गल्ला मंडी के धान क्रय केंद्र का विधायक ने किया औचक निरीक्षण || विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन || बेमौसम बारिश और चक्रवाती हवाओं से फसलें बर्बाद, बीमा लाभ दिलाने की मांग || 500 से अधिक लाउडस्पीकर और पावर हॉर्न पर जला बुलडोजर || करोड़ों का बस स्टेशन बना सफेद हाथी, फ्लाईओवर के नीचे संचालित हो रहीं बसें || बाल विवाह रोकने को जागरूकता रथ रवाना || अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई || प्रमोशन में 50% सीट की मांग: 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
Saturday 28th November 2026 06:45:00 PM

बेमौसम बारिश और चक्रवाती हवाओं से फसलें बर्बाद, बीमा लाभ दिलाने की मांग

Blog single photo
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों की समस्या से कराया अवगत


बभनी(सोनभद्र)। विकासखंड म्योरपुर एवं बभनी के विभिन्न गांवों में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तेज हवाओं के चलते किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसलें बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या को लेकर भाजपा जिला प्रतिनिधि प्रमोद कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों की पीड़ा से अवगत कराया है।

• फसलों का सर्वे कराकर बीमा राशि दिलाने की मांग

पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में अन्नदाता किसानों को सरकारी सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से संबंधित बीमा एजेंसियों के माध्यम से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग की है, ताकि किसान आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ से उबर सकें। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी सोनभद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा को भी भेजी गई है।





Top