दुद्धी(सोनभद्र)। कस्बे के दो परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों केंद्रों पर कुल 554 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 408 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 146 अनुपस्थित रहे। पीएमसी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 242 परीक्षार्थियों में से 177 उपस्थित और 65 अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में 312 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 231 ने परीक्षा दी, जबकि 81 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
मनीष कुमार संवाददाता







