घोरावल(सोनभद्र)। जनपद में अपराध एवं कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारियों के कार्य आवंटन में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार क्षेत्राधिकारी घोरावल रहे राजेश कुमार राय को तत्काल प्रभाव से क्षेत्राधिकारी लाइन/कार्यालय/यातायात के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके पर्यवेक्षण में यूपी-112, आईजीआरएस सेल और फायर सर्विस लिंक अधिकारी का अतिरिक्त कार्य भी रहेगा।
• तीन थानों की जिम्मेदारी के साथ मॉनिटरिंग सेल का भी मिला प्रभार
वहीं नवागत पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार-II को क्षेत्राधिकारी घोरावल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पर्यवेक्षण में घोरावल, करमा और शाहगंज थाने रहेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें मॉनिटरिंग सेल का कार्य भी सौंपा गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में पूर्व आवंटित कार्यों में आंशिक संशोधन करते हुए नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






