रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत महुली के जलजलिया टोले में दुर्गा पूजा महोत्सव के पांचवें वर्ष के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस यात्रा में 71 कन्याओं ने हिस्सा लिया। अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक निकली यात्रा में कन्याएं नंगे पांव सिर पर कलश धारण कर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ीं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कन्याओं का स्वागत किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
• पांचवें वर्ष के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह
जलजलिया टोले में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। कलश यात्रा के दौरान अध्यक्ष ललित यादव, उपाध्यक्ष श्याम बाबू, राधेश्याम गुप्ता, दीनबंधु यादव, महेन्द्र, राजकुमार, लवकुश, बबलू यादव, दिनेश यादव, उमेश, अशोक, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु मौजूद रहे।
.
.