Breaking News
पिता का मोबाइल लेने जा रहे बालक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     आकाशीय बिजली से 15 ट्रांसफॉर्मर जले-खराब, कई गांवों में बिजली संकट     |     जमीन विवाद में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• एक ही गांव में दो युवकों की संदिग्ध मौत, परिजन आमने-सामने, हत्या के आरोप

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। गोरडीहा गांव में एक ही रात दो युवकों की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है। दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चलने की बात सामने आ रही है, जो पुलिस तक पहुंच चुका था। परिजनों के अनुसार मामले में तहरीर दी गई थी और पुलिस द्वारा समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन विवाद सुलझ नहीं सका। इसी बीच रात में अचानक दोनों युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

• आरोप-प्रत्यारोप के बीच गहराया रहस्य, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष का आरोप है कि मृतकों में से एक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। परिजनों के आरोप और साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश जारी है, वहीं गांव में दहशत और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।





Top