Breaking News
पिता का मोबाइल लेने जा रहे बालक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     आकाशीय बिजली से 15 ट्रांसफॉर्मर जले-खराब, कई गांवों में बिजली संकट     |     जमीन विवाद में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• दोपहर में सड़क किनारे पड़ी मिली अज्ञात महिला, पहचान न होने से बढ़ी रहस्य की परत

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलिनडुबा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़ी महिला पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज भेजा, जहां चिकित्सक डॉ सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

• पहचान बनी पहेली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

महिला की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव को दुद्धी मोर्चरी हाउस भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर महिला की पहचान कराने में जुटी हुई है, जिससे इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई सामने आ सके।





Top