Breaking News
पिता का मोबाइल लेने जा रहे बालक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     आकाशीय बिजली से 15 ट्रांसफॉर्मर जले-खराब, कई गांवों में बिजली संकट     |     जमीन विवाद में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• हेलमेट, ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती, अभियान में कई वाहन चालकों पर कार्रवाई

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में यातायात पुलिस ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाते हुए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। खुटहां बाइपास तिराहे समेत नगर के प्रमुख चौराहों पर सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे तक चले अभियान में 4 वाहनों को सीज किया गया, जबकि करीब 30 बाइक और चार पहिया वाहनों का ई-चालान काटा गया। इस दौरान 100 से अधिक वाहनों की सघन जांच की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

• हेलमेट और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती, लोगों को किया जागरूक

यातायात उप निरीक्षक तीर्थ लाल के नेतृत्व में टीम ने बिना हेलमेट, तीन सवारी और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।





Top