Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन, 16 और 28 अप्रैल को सौंपेंगे ज्ञापन

बीजपुर(सोनभद्र)। 33/11 केवी उपकेंद्र बीजपुर पर संविदा बिजली कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के आह्वान पर कर्मचारियों ने वेतन, पदोन्नति, मेडिकल सुविधा और पेंशन समेत कई मुद्दों के समाधान की मांग उठाई है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

• मांगों पर नहीं हुआ समाधान तो उग्र होगा आंदोलन

कर्मचारियों ने वेतन विसंगति दूर करने, आउटसोर्स निगम में शामिल करने, न्यूनतम वेतन 28,000 रुपये करने और कार्य के दौरान मृत्यु पर 20 लाख रुपये की राहत राशि देने की मांग रखी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान गिरेन्द्र कुमार यादव, तसव्वर अंसारी, रहमत अली, जितेंद्र कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे और “मजदूरों को न्याय दो” के नारे लगाए गए।





Top