रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत उत्साह और उल्लास के साथ हुई। शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के जरहा न्याय पंचायत के स्कूलों में पहले दिन बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और फूल भेंट कर किया गया। जैसे ही छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे, शिक्षकों ने उन्हें मुख्य अतिथि की तरह सम्मान देते हुए अभिनंदन किया। इस स्नेहपूर्ण माहौल से बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनका उत्साह दोगुना नजर आया।
• प्रवेशोत्सव जैसा माहौल, अभिभावकों ने भी की सराहना
कंपोजिट और प्राथमिक विद्यालयों में पहले दिन प्रवेशोत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां स्कूलों को सजाया गया था। कम्पोजिट विद्यालय सिरसोती की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि बच्चों को आनंदमय वातावरण में शिक्षा से जोड़ना ही उद्देश्य है। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वागत से बच्चों का डर खत्म होता है और वे नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित होते हैं। इस दौरान बच्चों को नई किताबें और शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी भी दी गई, वहीं कई अभिभावकों ने अपने बच्चों का नामांकन भी