Breaking News
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, निष्पक्ष लेखनी से समाज को दिशा मिलती है : हरिराम चेरो     |     DPRO नमिता शरण का तबादला निरस्त, सोनभद्र में ही बनी रहेंगी तैनात     |     शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• 19 वर्षीय युवक का संदिग्ध कदम, नोट में खुद को ठहराया जिम्मेदार

विंढमगंज(सोनभद्र)। हीरचक पोलवा गांव में 19 वर्षीय देवानंद पांडेय पुत्र आनंद कुमार पांडेय ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय युवक घर में अकेला था। बताया गया कि उसके पिता जजमानी कार्य के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, जबकि मां कलावती देवी, जो आशा कार्यकर्ता हैं, देर शाम घर लौटीं तो घर में अंधेरा मिला। कमरे में पहुंचते ही बेटे को फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और ग्राम प्रधान व पुलिस को सूचना दी गई।

• सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से मिले सुसाइड नोट में देवानंद पांडेय ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है, लेकिन कारणों का कोई जिक्र नहीं किया, जिससे मामला रहस्यमय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, वहीं घटना के बाद परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।





Top