Breaking News
चलती साइकिल पर चढ़ने की कोशिश में हादसा, 12 वर्षीय बालक के दोनों हाथ फ्रैक्चर     |     हिंदुस्तान ओलंपियाड में दुद्धी के चार छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     डग्गामार वाहन खराब होने पर बच्चों ने लगाया धक्का, स्कूली सुरक्षा पर उठे सवाल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

बभनी(सोनभद्र)। अम्बिकापुर मार्ग पर देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दरनखांड़ निवासी 18 वर्षीय प्रकाश कुमार की मौत हो गई। बताया गया कि प्रकाश अपनी दुकान बंद कर रोज की तरह पैदल घर लौट रहा था, तभी दरनखांड़ पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

• इलाज के दौरान टूटी सांसें, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

परिजन घायल युवक को म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव के अनुसार टक्कर मारने वाले बाइक सवार की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top