Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• आंगन से गायब हुआ 2 साल का बच्चा, तलाश के बाद बावली में मिली लाश

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के पेड़ ग्राम में घर के सामने खेल रहा 2 वर्षीय सूरज पुत्र मंगल अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ देर बाद उसकी लाश घर के पास स्थित बावली से बरामद हुई। बताया जा रहा है कि खेलते समय ही मासूम बावली में गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

• परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची घोरावल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय परीक्षण के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह की ओर से दी गई।





Top