Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• 61 शिकायतों में सिर्फ 6 का निस्तारण, बाकी पर सख्त निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस

दुद्धी(सोनभद्र)। स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में कुल 61 मामले सामने आए, लेकिन मौके पर सिर्फ 6 मामलों का ही निस्तारण हो सका, जिसमें 4 का तत्काल समाधान और 2 मामलों में टीम भेजकर कार्रवाई की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने की, जहां पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा समेत जिले और तहसील के कई अधिकारी मौजूद रहे। मामलों के कम निस्तारण पर प्रशासनिक सख्ती साफ नजर आई।

• अनुपस्थित अधिकारियों पर गिरी गाज, एक हफ्ते में निस्तारण का अल्टीमेटम

बैठक के दौरान कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही बाकी 55 मामलों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में निपटाने का निर्देश दिया गया। चेतावनी दी गई कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी निखिल यादव और तहसीलदार अंजनी गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





Top