Breaking News
पिता का मोबाइल लेने जा रहे बालक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     आकाशीय बिजली से 15 ट्रांसफॉर्मर जले-खराब, कई गांवों में बिजली संकट     |     जमीन विवाद में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घर के बडेरा में फांसी लगाने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्र के पेड़ गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सलमा पत्नी समीरा उम्र लगभग 35 वर्ष ने अपने घर के बडेरा में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना 4 अप्रैल की बताई जा रही है, जब महिला घर में थी और उसी दौरान यह कदम उठाने का आरोप सामने आया है।

• बच्चों की नजर पड़ी तो खुला मामला, पड़ोसियों की मदद से उतारा गया शव

बताया जा रहा है कि बाहर खेल रहे बच्चों ने जब अपनी मां को फांसी पर लटका देखा तो तुरंत घर के अंदर जाकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह शव को नीचे उतारा गया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है।





Top