Breaking News
पिता का मोबाइल लेने जा रहे बालक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     आकाशीय बिजली से 15 ट्रांसफॉर्मर जले-खराब, कई गांवों में बिजली संकट     |     जमीन विवाद में चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• डीएम को ज्ञापन देते ही हरकत में आया सिस्टम, खाते में पहुंची सैलरी

सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लोढ़ी में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार बैसवार (चिंगोरी, घोरावल निवासी) के नेतृत्व में डॉक्टरों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यालय का घेराव किया। बताया गया कि फरवरी माह की सैलरी लंबित होने से डॉक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विरोध के महज दो घंटे के भीतर ही डीएम ने मामले में संज्ञान लिया, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और डॉक्टरों के खातों में वेतन पहुंच गया।

• बजट होने के बावजूद कार्यालय की सुस्ती से देरी का आरोप

जानकारी के अनुसार फरवरी माह में ही सरकार द्वारा बजट जारी कर दिया गया था, लेकिन प्रधानाचार्य कार्यालय की सुस्ती के कारण भुगतान में देरी हुई, जिससे डॉक्टरों को असुविधा झेलनी पड़ी। इसके बावजूद डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं लगातार जारी रखीं और मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं होने दिया।





Top