Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• टक्कर मारकर फरार हुआ ट्रक, परिवार में मचा कोहराम

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बभनी-आसनडीह मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजदेव (32) पुत्र विश्वनाथ निवासी गायदह आसनडीह परसाटोला बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आसनडीह बाजार के पास पुलिया से आगे पहुंचे, छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

• हालत गंभीर होने पर रेफर, जिला अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर ट्रक की तलाश की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।





Top