SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
शक्तिनगर(सोनभद्र)। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शक्तिनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त सुनील भारती की संपत्ति कुर्क कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे की रिपोर्ट पर की गई। अभियुक्त पर आरोप है कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध हेरोइन का कारोबार कर रहा था और इसी से संपत्ति अर्जित की गई।
• बिना वैध आय के खरीदे गए वाहन बने कार्रवाई का आधार
शक्तिनगर(सोनभद्र)। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने अवैध कमाई से अपने और पत्नी के नाम पर चार पहिया वाहन (स्विफ्ट डिजायर) और एक स्कूटी खरीदी थी, जिनकी कुल कीमत लाखों में बताई जा रही है। मामले में पहले से गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और जांच के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर धारा 14(1) के तहत दोनों वाहनों को कुर्क कर दिया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।