Breaking News
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, निष्पक्ष लेखनी से समाज को दिशा मिलती है : हरिराम चेरो     |     DPRO नमिता शरण का तबादला निरस्त, सोनभद्र में ही बनी रहेंगी तैनात     |     शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सीआईएसएफ टीम ने छात्रों को दिया फायर सेफ्टी का व्यवहारिक प्रशिक्षण, खुद किया प्रदर्शन

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंदनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सीआईएसएफ अग्नि शमन दल द्वारा विद्यार्थियों को आग से बचाव के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। उपनिरीक्षक फायर परमजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल के सी बेहरा एवं भूप सिंह ने छात्रों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता और बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने फायर एक्सटिंग्यूशर सहित विभिन्न उपकरणों के संचालन का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया और खुद आग बुझाने का अभ्यास भी किया।

• अलग-अलग प्रकार की आग बुझाने के बताए तरीके, छात्रों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

प्राचार्य राजकुमार ने भी फायर एक्सटिंग्यूशर से आग बुझाकर छात्रों को जागरूक किया। प्रशिक्षण में आग के चार प्रकार ए, बी, सी और डी के बारे में विस्तार से बताया गया और घास, पेट्रोल, गैस व इलेक्ट्रिक आग को बुझाने के अलग-अलग तरीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स अंजली सिंह, खुशबू, अथर्व प्रताप सिंह, अभय मिश्रा, धुव्र वत्स सहित कई छात्रों ने भाग लिया, वहीं कक्षा 3 से 12 तक के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सीआईएसएफ टीम का आभार व्यक्त किया।


Blog single photo

.




Top