Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में अनुपस्थित मिलने पर अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त एक्शन के निर्देश

सोनभद्र। बभनी के ग्राम पंचायत परही में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प के निरीक्षण के दौरान लेखपाल कंचन मौर्या के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कड़ा संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी स्थिति में कार्रवाई तय मानी जाएगी। यह शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

• 15 अप्रैल तक मिशन मोड में चल रहा अभियान

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जनपद की ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है। कृषि, राजस्व और पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीम इस अभियान को मिशन मोड में चला रही है। जिन किसानों की खतौनी और आधार में मिसमैच जैसी समस्या है, उनके अभिलेख लेकर संशोधन की प्रक्रिया भी कराई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे, उनकी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त रुकने का खतरा बना रहेगा।





Top