Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• खनन विभाग की सख्ती से मचा हड़कंप, बिना कागज और ओवरलोडिंग का खुलासा

सोनभद्र। जनपद के चोपन में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों को जब्त कर लिया। चेकिंग के दौरान खनन इंस्पेक्टर अतुल दुबे की टीम ने ऐसे ट्रकों को पकड़ा, जो कथित रूप से अवैध तरीके से बालू का परिवहन कर रहे थे। जांच में सामने आया कि ट्रकों पर न तो वैध कागजात मौजूद थे और न ही लोडिंग मानकों का पालन किया गया था। बताया जा रहा है कि प्रत्येक ट्रक में लगभग 700 फीट से अधिक बालू लदी थी, जो नियमों के उल्लंघन की ओर इशारा करती है। कार्रवाई के बाद तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर चोपन थाने भेज दिया गया, जिससे क्षेत्र में हलचल बढ़ गई।

खनन विभाग की टीम द्वारा बैरियर पर चलाए जा रहे निगरानी अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। सघन चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में गुजर रहे ट्रकों को रोका गया, जहां जांच में चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही ट्रकों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक बालू लदी पाई गई। इसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रकों को सीज कर थाने भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन और ओवरलोडिंग से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है और विभाग की सख्ती को बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।





Top